इंगेजमेंट में नई बहुरानी ने सासू मां के सामने किया गजब डांस, भोजपुरी गाने पर नाच उठा पूरा घर!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक इंगेजमेंट फंक्शन का वीडियो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में नई बहुरानी खूबसूरत लहंगा पहनकर भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. खास बात यह है कि वह अपने सासू मां और पूरे परिवार के सामने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ शानदार एक्सप्रेशन और गजब के डांस मूव्स दिखा रही है. नई बहू का यह देसी अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए. वीडियो में परिवार वालों की खुशी और मस्ती साफ दिखाई दे रही है. जैसे-जैसे बहुरानी डांस करती है, वैसे-वैसे पूरा घर तालियों और हूटिंग से गूंज उठता है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और नई बहू की एनर्जी, एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@simashah098   Read More ...

free visitor counters