लड़के ने सांड से कर ली यारी, सिर पर पैर रखकर ऊपर चढ़ा, फिर पीठ पर जमाया आसान!

Image credit: Internet

इंसान और जानवर का रिश्ता खास होता है. जिन जानवरों को हम खतरनाक समझते हैं, उनके मन में भी कोमलता होती है, बस हमें उनसे प्यार से पेश आना पड़ता है. हाल ही में एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस बात को सच साबित कर दिया. लखन (@lakhan_bhola_ki_yarri) नाम का एक इंस्टाग्राम यूजर, एक सांड के साथ हमेशा वीडियो बनाता है, जिसका नाम भोला है. भोला और लखन की यारी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इस वीडियो में भी लखन, अपने दोस्त के साथ खिलवाड़ कर रहा है. उसके सिर पर पैर रखकर उसकी पीठ पर चढ़ जा रहा है और वहां पर आसान जमा ले रहा है. साथ ही पीठ पर खड़ा भी हो जा रहा है. इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters