Health Tips: सेहत के लिए जादूगर है ये पौधा, शरीर से विषैले तत्व निकाल देगा बाहर, कफ, अपच और पेट दर्द में लाभकारी

Image credit: Internet

Matthiola Incana Plant: धरती औषधीय पौधों का खजाना है. जिनका सही उपयोग कई बीमारियों में लाभकारी हो सकता है. ऐसा ही एक पौधा है मथियोला इंकाना जो सुंदरता के साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार इसे प्राचीन काल से सब्जी और औषधि दोनों रूपों में उपयोग किया जाता रहा है. आयुर्वेद में इसे मूत्रवर्धक माना गया है जो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है. यह कफ, अपच और पेट दर्द में लाभकारी है तथा शरीर को ताकत देने वाला टॉनिक भी माना जाता है. कुछ परंपराओं में इसे विषैले जंतुओं के काटने पर भी प्रयोग किया जाता है. हालांकि, इसके उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि सही मात्रा ही सुरक्षित और प्रभावी होती है.   Read More ...

free visitor counters