घुसपैठ हुई नाकाम तो नाबालिगों पर पाकिस्‍तान ने जमाई नापाक नजर, गैंगस्टरों के जरिए खड़ा करना चाहता है आतंकी नेटवर्क

Image credit: Internet

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश के एक नए नेटवर्क का खुलासा हुआ है. जम्मू पुलिस ने अरनिया सेक्टर में ‘खौफ गैंग’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. जांच में सामने आया है कि नाबालिगों का इस्तेमाल हथियारों को कश्मीर पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को शक न हो. इस नेटवर्क के तार जेल में बंद गैंगस्टरों और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े होने की आशंका है.    Read More ...

free visitor counters