घबराएं नहीं... हर सांप जहरीला नहीं होता! एक नजर में ऐसे पहचानें; स्नेक कैचर ने बताए सीक्रेट

Image credit: Internet

How to identify poisonous snakes: बारिश शुरू होने से पहले ही सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. कई बार वे खेतों, बगीचों, घरों और आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि कौन सा सांप जहरीला है और किस सांप से घबराने की जरूरत नहीं है. स्नेक कैचर महादेव पटेल बता रहे हैं कि घोड़ा पछाड़, पानी का डेंडू, ब्रॉन्जबैक, वूल्फ स्नेक और ग्रीन किलबैक जैसे कई सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन लोग अक्सर इन्हें देखकर घबरा जाते हैं. इसके अलावा आप सांप काटने पर दांतों के निशान से पहचान सकते हैं कि कौन सा सांप है और ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए. एक्सपर्ट महादेव बताते हैं कि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो सबसे पहले घबराने से बचें. डर और भागदौड़ से शरीर में रक्त संचार तेजी से बढ़ता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है. व्यक्ति को शांत रखें और डॉक्टर के पास ले जाएं. अगर आप सांपों से जुड़े सच और जरूरी सावधानियां जानना चाहते हैं, तो इस वीडियो में दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है.   Read More ...

free visitor counters