रामपुर में मेंथा किसान रघुवीर ने लगाया मेंथा ऑयल डिस्टिलेशन प्लांट, बना कमाई का जरिया, साथ में जैविक खेती बढ़ी

Image credit: Internet

रामपुर के किसान रघुवीर ने खेत पर मेंथा ऑयल डिस्टिलेशन प्लांट लगाकर खुद और आसपास के किसानों का खर्च घटाया, प्रोसेसिंग फीस से अतिरिक्त आमदनी भी कमा रहे हैं. रघुवीर बताते हैं कि वह करीब 20 साल से मेंथा की खेती कर रहे हैं. पहले जब फसल तैयार होती थी तो तेल निकलवाने के लिए जाना पड़ता था. फसल को ले जाने का किराया अलग लगता था और कई बार इंतजार भी करना पड़ता था. ऐसे में खेती से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा इसी काम में निकल जाता था यही वजह थी कि उन्होंने अपने यहां ही तेल निकालने की व्यवस्था करने का फैसला लिया. अब उनके खेत के पास लगी मशीन में मेंथा की फसल से तेल निकाला जाता है.   Read More ...

free visitor counters