13 साल की बच्ची के साथ हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी! गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

Image credit: Internet

Bikaner Rape Case: बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. घटना 20 जून की बताई जा रही है. आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह कई दिनों तक चुप रही. परिजनों ने जब उसके व्यवहार में बदलाव देखा और लगातार पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.   Read More ...

free visitor counters