आखिर कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार? जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

Image credit: Internet

क्या आप जानते हैं कि आज की मीठी और स्वादिष्ट चॉकलेट कभी कड़वी और मसालेदार ड्रिंक हुआ करती थी? हजारों साल पहले मध्य अमेरिका की माया और एज्टेक सभ्यताएं कोको बीन्स को पीसकर उसमें पानी, मिर्च और कई तरह के मसाले मिलाती थीं. इससे एक कड़वा पेय तैयार होता था, जिसे “देवताओं का पेय” माना जाता था. उस दौर में चॉकलेट इतनी कीमती थी कि एज्टेक लोग कोको बीन्स का इस्तेमाल मुद्रा यानी पैसे की तरह करते थे. यानी चॉकलेट सिर्फ खाने-पीने की चीज नहीं, बल्कि एक तरह की करेंसी भी थी. इसके बाद 16वीं सदी में स्पेनिश खोजकर्ता Hernán Cortés कोको को यूरोप लेकर गए. वहां लोगों ने इसमें चीनी, वनीला और दालचीनी मिलानी शुरू की, जिससे चॉकलेट का स्वाद पूरी तरह बदल गया और यह धीरे-धीरे दुनिया की पसंदीदा मिठाई बन गई. तो अगली बार जब आप चॉकलेट खाएं, तो याद रखिएगा कि इसकी कहानी हजारों साल पुरानी और बेहद दिलचस्प है! Video Credit: Instagram-@tyagikirtikaa   Read More ...

free visitor counters