ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा था शख्स, पुलिस आई और गोद में उठा ले गई, VIDEO देखते रह जाएंगे आप

Image credit: Internet

लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक अनोखा और नाटकीय नजारा देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे एक सपा कार्यकर्ता को जमीन से उठाकर अपनी गोद में लादकर ले जाते हुए नजर आए. कार्यकर्ता विरोध जताते हुए लगातार नारेबाजी कर रहा था और पुलिस उसे जबरन खींचते हुए पुलिस वैन की तरफ ले जा रही थी. इस दौरान चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग की नीतियों और व्यवस्थाओं के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर वैन तक ले जाने का यह वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.   Read More ...

free visitor counters