IMD Weather Today: अंडमान की खाड़ी से आफत की शुरुआत, 7 राज्यों में तूफान और बारिश के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी

Image credit: Internet

IMD Weather Today: 20 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल में हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज आंधी का अनुमान है. मध्य प्रदेश और झारखंड में भी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. समुद्री इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज झोंकों की चेतावनी है.   Read More ...

free visitor counters