इस VIP नंबर के पीछे छिपा है रहस्य और आस्था का संगम, हर दिन हजारों लोग करते हैं दर्शन

Image credit: Internet

अजब-गजब: राजस्थान में एक ऐसा VIP नंबर है, जिसकी कहानी कीमत नहीं बल्कि आस्था और रहस्य से जुड़ी है. RNJ 7773 नंबर वाली बुलेट को आज ओम बन्ना सा के मंदिर में पूजा जाता है. मान्यता है कि हादसे के बाद पुलिस इस बुलेट को थाने ले गई, लेकिन अगले दिन यह दुर्घटनास्थल पर वापस मिली. कई बार ऐसा होने के बाद स्थानीय लोगों की आस्था इससे जुड़ गई. आज पाली-जोधपुर हाईवे पर स्थित ओम बन्ना धाम को बुलेट बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है. मंदिर में बुलेट कांच के अंदर विराजमान है और श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा की कामना से यहां दर्शन करते हैं.   Read More ...

free visitor counters