न बाइक, न कार… स्केट्स पहनकर केदारनाथ धाम की ओर रवाना हुआ युवक, लोग बोले गजब जुनून!

Image credit: Internet

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर लोग केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए बाइक, कार या हेलीकॉप्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन इस युवक ने कुछ अलग करने की ठानी. उसने स्केट्स पहनकर ही बाबा केदार के दर्शन के लिए सफर शुरू कर दिया.सड़क पर तेज रफ्तार से स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ते युवक को देखकर लोग हैरान रह गए और उसकी मेहनत व जुनून की तारीफ करने लगे.युवक का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ एडवेंचर नहीं बल्कि उसकी आस्था और आत्मविश्वास का प्रतीक है. रास्ते में जहां भी लोग उसे देखते हैं, रुककर वीडियो बनाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी उसकी यात्रा के क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं. बता दें, इस वीडियो को @pk_love_skating_01 नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..   Read More ...

free visitor counters