यहां एक साथ होते हैं दो महादेव के दर्शन, सदियों से नहीं सूखा पवित्र कुंड, श्रावण में उमड़ती है आस्था

Image credit: Internet

Unique Temple: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित अग्नेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. अरावली की वादियों के बीच बसे इस प्राचीन मंदिर में आमने-सामने विराजमान दो शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं. मान्यता है कि यहां पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मंदिर परिसर का पवित्र जलकुंड कभी नहीं सूखता, जबकि इसके जल को गंगाजल जितना पवित्र माना जाता है. स्कंध पुराण में वर्णित यह स्थान भगवान राम के गुरु विश्वामित्र की तपोस्थली भी माना जाता है, जहां आज भी अखंड धूना निरंतर प्रज्ज्वलित रहता है.   Read More ...

free visitor counters