इस महिला अधिकारी के हाथों में गजब का हुनर, बच्चों को भी सिखा रही यह कला, बॉस से बना देती हैं महंगे आइटम

Image credit: Internet

सहरसा जिले की जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी पारंपरिक बांस शिल्प को नई पहचान देने में जुटी हैं. उनके हाथों में ऐसा कौशल है कि साधारण कच्चे बांस से आकर्षक और उपयोगी उत्पाद तैयार हो जाते हैं. वह सजावटी मूर्तियां, पारंपरिक खिलौने, टोकरी, डलिया और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाकर बच्चों को भी सिखाती हैं. अक्सर वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर बांस की पतली पट्टियों को चीरना, मोड़ना और बुनना सिखाती हैं. वह बताती हैं कि यह केवल शिल्प नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जो गांवों के जीवन का अहम हिस्सा रही है.   Read More ...

free visitor counters