Ajmer News : इटली से आए कपल ने पुष्कर में लिए सात फेरे; हिंदू रीति-रिवाज से घाट पर रचाई शादी

Image credit: Internet

Italy Couple Marriage In Pushkar : राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में एक बार फिर भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जब इटली से आए मार्टिना और टोमस ने कृष्ण घाट पर पूरे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. हवन, वैदिक मंत्रोच्चार, सात फेरे और सिंदूर की रस्म के साथ दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया. भारत भ्रमण के दौरान कई शहर देखने के बाद इस विदेशी जोड़े ने पुष्कर को अपनी शादी के लिए चुना. स्थानीय लोगों और पुजारियों ने उन्हें हिंदू परंपराओं की जानकारी दी, जिसके बाद विवाह संपन्न हुआ. यह आयोजन दर्शाता है कि पुष्कर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने की चाह रखने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण बनता जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters