Video: 7 दिन की शर्त, 3 दिन में फतह! मिलिए बिहार क्रिकेट की हरमनप्रीत वैदेही से, पिता के लिए बदला मुकद्दर
Cricketer Vaidehi Yadav Inspirational Story: बिहार सीनियर महिला क्रिकेट टीम की पूर्व उपकप्तान 18 वर्षीय वैदेही यादव आज अपने पिता का अधूरा सपना पूरा करने की राह पर हैं. महज 9 साल की उम्र में जब उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो पिता ने शर्त रखी कि अगर वह 7 दिनों में सही एक्शन के साथ गेंदबाजी सीख लेंगी तो उन्हें क्रिकेट एकेडमी भेजा जाएगा. वैदेही ने यह चैलेंज सिर्फ 3 दिन में पूरा कर सबको चौंका दिया. फिर एकेडमी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ. वैदेही अब तक अंडर 15, अंडर 19, अंडर 23 की कप्तान और सीनियर महिला टीम की उपकप्तान रह चुकी हैं. फिलहाल बीसीए के घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वैदेही अपने पिता को अपनी सफलता का सबसे बड़ा कारण मानती हैं. बेंगलुरु में ट्रेनिंग के साथ ओपन स्कूलिंग से पढ़ाई भी कर रही हैं. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से प्रेरित वैदेही की नजर अब महिला प्रीमियर लीग और टीम इंडिया में जगह बनाने पर है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail