IMD Weather Today: 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में तूफान, पंजाब, हरियाणा, UP-बिहार में बारिश, 70 की स्‍पीड से हवा

Image credit: Internet

IMD Weather Today: बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना प्रबल हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्‍टूबर 2026 तक यह सिस्‍टम लो प्रेशर में बदल सकता है और उसके बाद आगे बढ़ेगा. दूसरी तरफ, उतर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों की वजह से पूर्वी और उत्‍तर भारत में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं. वहीं, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भी बारिश हो सकती है. IMD ने इस दौरान कुछ राज्‍यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी चेतावनी दी है.   Read More ...

free visitor counters