कुदरत के बीच सुकून की ताजगी चाहते हैं तो सीक्रेट वॉटरफॉल पूल आइए

Image credit: Internet

Secret waterfall in Rishikesh: ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीक्रेट वॉटरफॉल पूल. इन दिनों पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. घने जंगलों के बीच छिपा यह प्राकृतिक पूल किसी खूबसूरत फिल्मी लोकेशन जैसा नजर आता है. पहाड़ों और झरनों से सीधे आने वाले ठंडे व साफ पानी के कारण लोग यहां नेचुरल स्पा जैसा अनोखा अनुभव पाते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है और सफर की पूरी थकान मिनटों में दूर हो जाती है. जयपुर से आए एक पर्यटक ने बताया कि इस पूल का पानी शरीर को जबरदस्त ताजगी देता है और प्रकृति के करीब होने का अहसास कराता है. यहां आने वाले लोग स्नान के साथ-साथ ऋषिकेश की प्रसिद्ध गंगा आरती और रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस खूबसूरत जगह पर जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है. यानी यह पूरी तरह फ्री ऑफ कॉस्ट है. इस वीडियो में इसके बारे में विस्तार से जानिए.   Read More ...

free visitor counters