दोस्ती की सच्ची मिसाल, सेना में भर्ती हुए युवक को दोस्त ने कंधों पर उठाकर पूरे गांव में घुमाया
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से दोस्ती और देशभक्ति का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, रोहित जोंधले का हाल ही में भारतीय सेना में चयन हुआ है, जिससे उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया उनके सबसे करीबी दोस्त संतोष माने ने. संतोष ने कई साल पहले एक वादा किया था कि अगर रोहित कभी भारतीय सेना में चुने गए, तो वह उन्हें अपने कंधों पर उठाकर पूरे गांव में घुमाएंगे. जब रोहित का सपना आखिरकार सच हुआ, तो संतोष ने अपना वादा निभाते हुए उन्हें कंधों पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाकर इस खुशी का जश्न मनाया. इस दौरान गांव के लोग भी इस जश्न में शामिल हो गए और हर तरफ खुशी और गर्व का माहौल बन गया। यह वीडियो सिर्फ दोस्ती की सच्ची मिसाल ही नहीं दिखाता, बल्कि यह भी बताता है कि देश की सेवा करने वालों के लिए समाज में कितना सम्मान और गर्व होता है.Video Credit: Instagram-@santya_ly55 Read More ...
Related posts
दमदार लुक और पावरफुल इंजन! ये हैं ₹2 लाख से सस्ती देश की सबसे बेस्ट मोटरसाइकिल
शेखावाटी का मीठा लाल प्याज पड़ा सस्ता, 6-7 रुपये किलो भाव से किसान परेशान
हनी ट्रैप गैंग! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार, इंदौर का राज खुला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
धोनी फिर बने मुकद्दर के सिकंदर, वर्ल्डकप भारत जीता- माही को मिल गया हीरा
10-03-26 10:03:37am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail