तोमर वंश के राजा अनंगपाल ने बसाया अनंगपुर गांव, हड़प्पा जैसी जल प्रबंधन व्यवस्था, हरियाणा का है पर्यटन का केंद्र

Image credit: Internet

फरीदाबाद के अरावली की पहाड़ियों में बसा अनंगपुर गांव आज भी हजारों साल पुरानी सभ्यता की गवाही देता है. अनंगपुर सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि प्रारंभिक मध्यकाल का एक बेहद महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है. हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अरावली क्षेत्र में स्थित इस गांव को तोमर वंश के राजा अनंगपाल प्रथम ने 8वीं शताब्दी में बसाया था. माना जाता है कि यह उनकी पहली राजधानी थी जिसके बाद इसे दिल्ली के लालकोट क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया. लालकोट किले का निर्माण भी अनंगपाल प्रथम ने ही करवाया था जिसे दिल्ली की शुरुआती किलेबंदी माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters