ममता बनर्जी के घर से सुरक्षा हटी ! डेरेक ओ ब्रायन ने शेयर किया वीडियो

Image credit: Internet

ममता बनर्जी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि अचानक ममता बनर्जी के घर के बाहर से सुरक्षा हटा ली गई है. उन्होंने खुद एक वीडियो बनाया. दिखाया कि घर के बाहर गाड़ी पार्क किया, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. घर के अंदर चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें रोकने के लिए कोई नहीं था. टीएमसी के एक्स हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया गया. लिखा, राजनीतिक बदले की भावना का एक चौंकाने वाला और निचला स्तर. सीएम सुवेंदु अधिकारी को टैग कर लिखा- आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं. ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कदम नहीं है. यह उनकी जान खतरे में डालने की कोशिश है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है.   Read More ...

free visitor counters