Udaipur News: उदयपुर में फिर सिर उठा रही गैंगवार, हिस्ट्रीशीटरों में वर्चस्व की जंग, फायरिंग से दहला इलाका
Udaipur Gang War News: उदयपुर में गैंगवार की आशंका के बीच सवीना इलाके में हिस्ट्रीशीटरों के दो गुट आमने-सामने आ गए. रविवार तड़के बलीचा के एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान अरदीन उर्फ लाला पर तलवारों से हमला हुआ. इसके कुछ देर बाद उसके भाई फरदीन पर फायरिंग कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद अरदीन पक्ष ने भी कथित तौर पर दूसरे गुट से जुड़े व्यक्ति के रिश्तेदार के घर पर हमला कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें मुजफ्फर उर्फ गोगा और अरदीन उर्फ लाला प्रमुख हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुरानी रंजिश के चलते विवाद लगातार बढ़ रहा था. अब पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और पूरी साजिश का पता लगा रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail