मिलावट का डर खत्म! शेफ ने बताया घर पर मूंगफली से तेल निकाले का आसान तरीका

Image credit: Internet

आजकल तेलों में मिलावट एक आम समस्या है. तो इस समस्या से निपटने के लिए, शेफ पंकज भदौरिया ने घर पर ही शुद्ध, बिना मिलावट वाला मूंगफली का तेल बनाने का तरीका बताया है.खासबात तो ये है कि इसके लिए कोई मशीन या ऑयल प्रेस की भी जरूरत नहीं है. यह एक बहुत ही आसान तरीका है, जिसका इस्तेमाल हमारे पुराने जमाने के रसोईघरों में सदियों से होता आ रहा है. हालांकि इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन इसका नतीजा यानी शुद्ध मूंगफली का तेल आपकी मेहनत को हमेशा सफल बनाता है. और घर पर मूंगफली का तेल बनाते समय कुछ भी बेकार नहीं जाता. तेल निकालने के बाद जो मूँगफली का चूरा बच जाता है, उससे आप प्रोटीन से भरपूर मूंगफली के लड्डू, बर्गर पैटीज बना सकते हैं, या फिर इसे अपने आटे में मिलाकर स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं. तो चलिए इस वीडियो में देखते हैं मूंगफली का तेल घर पर कैसे निकालें.   Read More ...

free visitor counters