बच्चों के कमरे में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, AC की हवा में बेड के नीचे बना रखा था ठिकाना

Image credit: Internet

बाड़मेर के कुड़ला गांव में एक घर के एसी वाले बेडरूम में करीब 6 फीट लंबा कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. हैरानी की बात यह थी कि उसी कमरे में दो मासूम बच्चे सो रहे थे. परिवार ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और वन्यजीव प्रेमी नरपतसिंह राजपुरोहित को सूचना दी. मौके पर पहुंचे ग्रीनमैन ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया. बताया गया कि कोबरा एसी की ठंडी हवा के कारण बेड के नीचे छिपा था. बरसात के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.   Read More ...

free visitor counters