पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका, दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात, एजेंडी में क्या-क्या?

Image credit: Internet

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे की संभावना है. पीएम मोदी फ्लोरिडा में होने वाले G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं. 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप नेशनल डोरल मियामी रिजॉर्ट में G20 समिट होगी. इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसकी मेजबानी करेंगे. फ्लोरिडा यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है. दोनों नेताओं की मुलाकात G20 सम्मेलन से अलग हो सकती है. इसके अलावा क्वाड देशों के नेताओं की बैठक भी हो सकती है. G20 दौरे के साथ पीएम मोदी के कनाडा जाने की संभावना भी है. हालांकि भारत सरकार ने अभी अमेरिका यात्रा का औपचारिक ऐलान नहीं किया है. यात्रा और बैठकों की पुष्टि का इंतजार है.   Read More ...

free visitor counters