चित्रकूट के तुलसी घाट पर यमुना में भी सुरक्षा के बीच नहा सकेंगे श्रद्धालु, 17लाख से लगने जा रहा फ्लोटिंग बैरियर

Image credit: Internet

चित्रकूट में तुलसी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगेगा. 17 लाख रुपये की लागत से यमुना में सुरक्षित स्नान की व्यवस्था होगी. राजापुर में जिला प्रशासन की ओर से यमुना किनारे भव्य तुलसी घाट का निर्माण कराया गया है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,तुलसी जन्मकुटीर के सामने यमुना में श्रद्धालु स्नान भी करते हैं. हालांकि नदी में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण अभी तक स्नान के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कई बार श्रद्धालु उत्साह में गहरे पानी की ओर चले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है.   Read More ...

free visitor counters