काल बनकर आई बेकाबू क्रेटा, टक्कर लगते ही उड़ गए क्रूजर के परखच्चे; 3 शवों को देख कांपा दिल
महाराष्ट्र के लातूर-औसा रोड पर बुधोडा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रही क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि क्रूजर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में रेश्मा पाटिल (29) और सरोजा पतगे (42) की शिनाख्त हो चुकी है. बताया जा रहा है कि क्रूजर में सवार सभी यात्री धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के रहने वाले हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए विलासराव देशमुख शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लातूर में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए उमरगा के विधायक प्रवीण स्वामी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ली है. फिलहाल औसा पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है.महाराष्ट्र के लातूर-औसा रोड पर बुधोडा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रही क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि क्रूजर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में रेश्मा पाटिल (29) और सरोजा पतगे (42) की शिनाख्त हो चुकी है. बताया जा रहा है कि क्रूजर में सवार सभी यात्री धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के रहने वाले हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए विलासराव देशमुख शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लातूर में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए उमरगा के विधायक प्रवीण स्वामी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ली है. फिलहाल औसा पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है. Read More ...
Related posts
बारिश और तापमान गिरने से ताजमहल, आगरा किला में पर्यटकों की संख्या फिर बढ़ी
मर्दों में थी शौहर की दिलचस्पी, बीवी ने दे दिया तलाक, फिर ससुर से कर लिया निकाह!
सिर्फ ₹550 बचे थे जेब में, फिर भी विदेशी ने अम्मा के हाथ में रख दिए सारे पैसे
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail