जयपुर ग्रामीण में नवजात बेटी की मौत, बेटे की चाह में पिता ने कर दी हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Image credit: Internet

Newborn Girl Murder : जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म के बाद उसके पिता पर कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. बच्ची का जन्म एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से हुआ था. आरोपी की पहचान नीमराना निवासी रवि कुमार के रूप में बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटा रही है. मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.   Read More ...

free visitor counters