लड़की ने सड़क पर किया हरियाणवी गाने पर डांस, मोहल्ले की आंटियों ने घेरा, ऊपर से नीचे तक लगीं घूरने!

Image credit: Internet

लोग अक्सर सड़क पर डांस करते हुए वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. मगर उनमें सबसे रोचक होता है लोगों का रिएक्शन. हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोड पर हरियाणवी गाने पर नाचती नजर आ रही है. इंस्टाग्राम यूजर @neelumaurya22 एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो अक्सर नाचने-गाने के वीडियोज पोस्ट करती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर डांस कर रही हैं और मोहल्ले की आंटियों ने उसे घेर लिया है. वो उसे घूर रही हैं. कई तो उसे ऊपर से नीचे तक देखती जा रही हैं. जाहिर है कि उन्हें डांस से आपत्ति है. हालांकि, नीलू को कोई समस्या नहीं है. इस वीडियो को 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters