Success Tips: UPSC के लिए कोचिंग जरूरी नहीं? IAS ने बताया UPSC क्रैक करने का डिजिटल फॉर्मूला
UPSC Success Tips: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जहानाबाद की डीडीसी आईएएस डॉ. प्रीति प्रेरणा की एक नई मिसाल बनकर उभरी हैं. डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने साझा किया कि कैसे 6 साल की डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद उन्होंने मात्र डेढ़ साल के स्व-अध्ययन (Self-study) से यूपीएससी क्रैक किया. डॉ.प्रीति ने बताया कि सफलता के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों से ज्यादा अनुशासन और डिजिटल संसाधनों का सही उपयोग जरूरी है. उन्होंने तैयारी के लिए यूट्यूब और गूगल को अपना गुरु बनाया। उनके द्वारा दिए गए मुख्य टिप्स निम्नलिखित हैं. कोचिंग के बजाय एजुकेशन चैनलों और सफल टॉपर्स के इंटरव्यू से बुक-लिस्ट तैयार करें. अखबार पढ़ना और आंसर राइटिंग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं. डॉ.प्रीति के अनुसार तैयारी के डेढ़ साल मैंने किसी भी सामाजिक समारोह में हिस्सा नहीं लिया. प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के बीच के अंतर को समझकर अपना कस्टमाइज्ड शेड्यूल तैयार करें. यदि आपके पास दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का अस्त्र है, तो संसाधन कभी आपकी सफलता में बाधक नहीं बनेंगे. Read More ...
Related posts
कितनी होती है रेलवे स्टेशन और ट्रेन में पानी बेचने वालों की कमाई, देखें वीडियो
राहुल-खरगे के समझाने पर भी नहीं माने भूपेन बोरा, आखिरकार कर ली बीजेपी ज्वाइन
ENG vs SL LIVE Score: इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, मुश्किल में मेजबान श्रीलंका
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
ENG vs SL LIVE Score: इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, मुश्किल में मेजबान श्रीलंका
22-02-26 05:02:13pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail