फल-पानी तो बहुत खा लिया, लेकिन क्या कभी चखा है नारियल के पेड़ का दिल? कुरकुरे स्वाद वाला यह सुपरफूड हो रहा वायरल

Image credit: Internet

Coconut Heart Benefits: नारियल का पेड़ केवल अपने फल और पानी के लिए ही नहीं, बल्कि उसके अंदर मौजूद एक खास हिस्से के लिए भी जाना जाता है, जिसे “नारियल के पेड़ का दिल” या हार्ट ऑफ पाम कहा जाता है. यह पेड़ के ऊपरी केंद्रीय भाग से प्राप्त होता है और अपने हल्के, कुरकुरे तथा स्वादिष्ट टेक्सचर के कारण कई देशों में लोकप्रिय खाद्य पदार्थ माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह हिस्सा फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और ताजगी भरा होता है, जिससे इसे सलाद, सूप और विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इसे प्राप्त करने के लिए पेड़ को काटना पड़ता है, इसलिए इसका उत्पादन सीमित होता है.   Read More ...

free visitor counters