रामपुर में हिट हुआ बारामासी पाकिस्तानी कागजी नींबू, 5 साल में 100 किलो प्रति पेड़ उत्पादन, पूरे साल देता है फल
Cultivation of Pakistani Kagzi Lemons: रामपुर के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर अच्छी कमाई कर रहे है. इसी कड़ी में किसान सोमराज ने बारामासी पाकिस्तानी कागजी नींबू की खेती शुरू की है. उन्होंने एक एकड़ में पौधे लगाकर बेहतर मुनाफा हासिल किया. यह नींबू पूरे साल फल देता है, पतला छिलका और ज्यादा रस होने से बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है. सोमराज बताते है कि पौधे रुद्रपुर की नर्सरी से 100-110 रुपये में मिले. 1-2 साल में फल आना शुरू हो जाता है और 5 साल में एक पेड़ से 80-100 किलो उत्पादन मिलता है. वर्तमान में उन्हें 80-90 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है. सही सिंचाई, धूप, जल निकासी, खाद और समय-समय पर छंटाई से अच्छी पैदावार मिलती है. यह फसल 10-12 साल तक लगातार आय देती है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
वैभव सूर्यवंशी नहीं, IPL में अब तक विराट के इस वीर ने मारे सबसे ज्यादा छक्के...
17-04-26 10:04:18am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail