गर्मी में पानी की कमी बन सकती है किडनी फेल का कारण, एक्सपर्ट से जानें रोज कितना लीटर पिएं पानी

Image credit: Internet

Health Tips: गर्मी में शरीर में पानी की कमी सिर्फ कमजोरी नहीं, किडनी के लिए भी खतरा बन सकती है. गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.के. झा बताते है कि किडनी शरीर से जहरीले तत्व और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है. पानी कम होने पर पेशाब घटता है. गाढ़ा हो जाता है और हानिकारक तत्व शरीर में जमा होने लगते है. इससे किडनी स्टोन और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टर के अनुसार सामान्य दिनों में रोज 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए, जबकि गर्मियों में 2.5 से 3 लीटर जरूरी है. ज्यादा पसीना आने या एक्सरसाइज करने वालों को 3 से 4 लीटर पानी लेना चाहिए. सांस फूलना, भूख कम लगना, उल्टी, कमजोरी या पेशाब में बदलाव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं. बुजुर्ग और बच्चों को खास सावधानी रखनी चाहिए.   Read More ...

free visitor counters