17 की उम्र में दो डबल सेंचुरी... लक्ष्य रायचंदानी ने श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, भारत को बढ़त

Image credit: Internet

Lakshya Raichandani Double Century: राजकोट में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल यूथ टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा. 17 साल की उम्र में रायचंदानी की यह दूसरी डबल सेंचुरी है. अपनी 256 गेंदों की मैराथन पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाते हुए उन्होंने भारत को 8 विकेट पर 430 रन के स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य के दूसरे दोहरे शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 213 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है.   Read More ...

free visitor counters