Weather Update: वीकेंड पर घूमने का है प्लान... तो पहले जान लो कैसा होगा मौसम वरना मजा खराब?
Weather Update: दिल्ली-NCR में इस वीकेंड मौसम अचानक करवट लेने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 2 से 5 अप्रैल के बीच आंधी, बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर 4 और 5 अप्रैल को तेज हवाओं और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है. यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन परेशानी भी बढ़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत में बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से यह बदलाव हो रहा है. इसका असर दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. बारिश के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. हालांकि, इसके साथ ही जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आ सकती है. निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है. क्या रखें ध्यान- घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें, तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें, गाड़ी धीरे चलाएं और पानी भरी सड़कों से बचें, किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह, कुल मिलाकर, यह वीकेंड राहत और परेशानी दोनों लेकर आ सकता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: पाकिस्तान का फिर बना मजाक, देखिए कैसे उड़ गया PSL टूर्नामेंट
02-04-26 02:04:52pm -
टीम इंडिया के खिलाफ जहर उगलने वाले ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, संन्यास का किया ऐलान
02-04-26 01:04:05pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail