Sanwaliya Seth Bhandar: भंडार खुलते ही निकले 10 करोड़ से ज्यादा, अभी तो गिनती शुरू हुई... आगे कितना होगा चढ़ावा?

Image credit: Internet

Sanwaliya Seth Daanpatra Collection : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार की गणना के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की झलक देखने को मिली. राजभोग आरती के बाद शुरू हुई गणना में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई. मंदिर प्रशासन के अनुसार यह केवल पहले चरण का आंकड़ा है और पूरी गणना अभी बाकी है. अमावस्या के कारण एक दिन गणना स्थगित रहेगी, जिसके बाद 15 जुलाई से प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी. देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के दान के कारण सांवलिया सेठ मंदिर हर महीने करोड़ों रुपये की भेंट प्राप्त करता है. अंतिम गणना पूरी होने के बाद नकद राशि के साथ सोना, चांदी और अन्य भेंट सामग्री का विस्तृत विवरण भी जारी किया जाएगा.   Read More ...

free visitor counters