बंगाल में एक बार फिर शुभेंदु vs ममता बनर्जी! सबसे बड़ी सीट पर क्या होगा महामुकाबला?

Image credit: Internet

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 144 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में सबसे बड़ा नाम नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का है पार्टी ने उन्हें दो अहम सीटों से मैदान में उतारा है. पहली सीट नंदीग्राम है, जहां से वह पहले से विधायक हैं. दूसरी सीट कोलकाता की भवानीपुर है. भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वहां उन्हें शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था. अब बीजेपी ने भवानीपुर से शुभेंदु को उतारकर सीधी चुनौती देने की रणनीति बनाई है. इससे ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच फिर बड़ी राजनीतिक लड़ाई की जमीन तैयार हो गई है. हालांकि टीएमसी ने अभी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. लेकिन अगर ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं, तो इस सीट पर सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.   Read More ...

free visitor counters