Video: कोयले की आग, 50 साल का विश्वास! छपरा के आमदही ढाले का पेड़ा के आगे मलाई-मक्खन भी पानी कम
Famous Sweets Of Bihar: शाम ढलते ही छपरा के आम दाढ़ी ढाला चौक पर दूध की भाप और कोयले की हल्की सुगंध मिलकर एक अलग ही किस्म की कहानी रचती है. गांवों से ताजा दूध आता है. कड़ाही में घंटों पकते-पकते वह खोवा बनता है. फिर दुकानदार के अनुभवी हाथों में वही खोवा सुनहरा पेड़ा बनकर चमक उठता है. 50 साल से ज्यादा पुरानी इन दुकानों में न बोर्ड बदलते हैं, न रेसिपी. ₹360 किलो या ₹10 का एक पीस दाम चाहे जो हो, स्वाद वही पुराना, वही भरोसेमंद. सुबह जो 1 क्विंटल से ज्यादा दूध पेड़े में बदलता है. वह शाम होने से पहले ही खत्म हो जाता है. बिहार ही नहीं, उत्तर प्रदेश से भी लोग खास तौर पर यहां आते हैं जैसे किसी पुराने दोस्त से मिलने. कमलदेव प्रसाद जैसे ग्राहक बताते हैं कि 40 साल से इस पेड़े का स्वाद नहीं बदला. इसी मिठास से न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि 20-25 परिवारों की रोजी-रोटी भी चलती है. छपरा का यह पेड़ा अब सिर्फ मिठाई नहीं, एक जीती-जागती फूड स्टोरी बन चुका है. Read More ...
Related posts
तमिलनाडु में युवक ने हाईलाइट होने के लिए मतदान कर किया ऐसा काम, जाना पड़ा जेल
कब कोबरा के काटने पर नहीं होता कोई असर, जहर की एक बूंद निकाल नहीं पाता विषधर
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
World Cup 2026 से पहले India की T20 टीम की चुनौतियाँ: कप्तान का बयान
23-04-26 06:04:35pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail