नोएडा में खेली गई फूलों की होली, माहौल खुशबू से सराबोर, सामूहिक आनंद का उठाया लुत्फ

Image credit: Internet

नोएडा में हुई यह फूलों की होली भक्ति संस्कृति की जीवंत झलक बनी, जहां फूलों की तरह भक्ति खिली और लोगों के दिल दिव्य आनंद से भर गए. आयोजन का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक उत्सवों से जोड़ना और आध्यात्मिक वातावरण में सामूहिक आनंद का अनुभव कराना रहा. उत्सव की शुरुआत भजन और संकीर्तन से हुई, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. भगवान के नामों और भक्तिमय धुनों ने पूरे हॉल को भक्तिरस में डुबो दिया. इस दौरान फूलों की बरसात ने पूरे परिसर को रंगों और खुशबू से भर दिया, जिससे उपस्थित लोगों के लिए यह पल बेहद भावुक और यादगार बन गया.   Read More ...

free visitor counters