अप्रैल में ऐसा मौसम कभी देखा है? कहीं आग जैसी गर्मी, कहीं आंधी-बारिश! आप के राज्य का क्या है हाल?

Image credit: Internet

Weather Update: दिल्ली-NCR से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम इस वक्त पूरी तरह से बदला हुआ और काफी खतरनाक रूप में नजर आ रहा है. कहीं 45 डिग्री की झुलसाती गर्मी, तो कहीं अचानक उठती धूल भरी आंधियां और तेज हवाएं… यानी मौसम हर घंटे अपना रंग बदल रहा है, और अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 48 से 72 घंटे तक तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. सबसे पहले बात करें दिल्ली-NCR की, तो यहां पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे. तापमान लगातार 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ था. लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. कई जगह हल्की बारिश भी हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन खतरा बढ़ गया. इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा और शामली जैसे जिलों में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं. हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. अब अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें, तो वहां हालात और भी गंभीर हैं. उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तक हो सकती है. यानी एक तरफ मैदानों में गर्मी और आंधी, और दूसरी तरफ पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी भारत में मौसम का ये डबल फेस लोगों को हैरान कर रहा है.   Read More ...

free visitor counters