मैडम ने किया बच्चों के साथ शानदार डांस, दिए क्यूट एक्सप्रेशन, स्कूल का यह वीडियो काट रहा बवाल!

Image credit: Internet

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो जोरदार वायरल हो रहा है, जिसमें मैडम बच्चों के साथ मिलकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में मैडम के एक्सप्रेशन और एनर्जी देखते ही बनती है. जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, बच्चे और टीचर मिलकर इतने खूबसूरत तालमेल के साथ डांस करते हैं कि देखने वाला हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है.उनकी क्यूट स्माइल और स्टेप्स ने पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया.वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग मैडम की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि पढ़ाई के साथ यदि टीचर बच्चों के साथ इस तरह जुड़कर मस्ती करें तो स्कूल का माहौल और भी सकारात्मक बन जाता है. कुछ यूज़र्स ने कमेंट्स में लिखा कि मैडम के एक्सप्रेशन ने तो दिल ही जीत लिया. वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है.लोग इसे बार-बार देखकर मुस्कुराए जा रहे हैं. यह क्लिप इंटरनेट पर सचमुच बवाल मचा रही है और तेजी से वायरल हो रही है.आप भी देखें..   Read More ...

free visitor counters