चलती ट्रेन की गेट पर बना रहा था Reel, हवा में लटक मार रहा था स्टाइल, हो गया खौफनाक हादसा

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक हादसे का वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक युवक को चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर रील बनाते देखा गया. लड़का ट्रेन के बाहर अपनी बॉडी निकालकर वीडियो बना रहा था. उसका दोस्त अंदर खड़े होकर मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर रहा था. लड़के ने पहले बाहर झांककर देखा कि कहीं दूसरी ट्रेन तो नहीं आ रही है. लेकिन उसने पटरी के किनारे लगे पोल पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा. जैसे ही उसने अपनी बॉडी बाहर निकाली, अचानक एक पोल से उसका सिर टकरा गया और वो नीचे गिर गया. हादसे के बाद क्या हुआ, ये वीडियो में नहीं दिखाया गया लेकिन हादसा जबरदस्त था. ट्रेन में सेफ्टी को नजरअंदाज करने पर होने वाले दुर्घटनाओं में से ये एक है.   Read More ...

free visitor counters