भाई के जन्मदिन पर 10 साल की बहन ने बनाया कागज का ‘आईफोन’, प्यार भरा गिफ्ट देख सभी हुए भावुक!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीब 10 साल की एक छोटी बच्ची अपने भाई के जन्मदिन के लिए खास तोहफा तैयार करती नजर आती है. दरअसल, भाई ने मजाक में कहा था कि उसे जन्मदिन पर Apple iPhone चाहिए. असली फोन देना तो उसके लिए संभव नहीं था, लेकिन छोटी बहन ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए कागज, रंग और ड्रॉइंग की मदद से एक खूबसूरत हैंडमेड “आईफोन” बना दिया. बहन ने पूरे प्यार और मेहनत से इस पेपर फोन को तैयार किया और भाई को गिफ्ट कर दिया. यह छोटा सा लेकिन दिल से किया गया प्रयास लोगों को बहुत भावुक कर रहा है. वीडियो देखने वाले कई लोग कह रहे हैं कि किसी भी तोहफे की असली कीमत उसकी कीमत में नहीं, बल्कि उसमें छिपे प्यार और मेहनत में होती है. भाई-बहन के इस मासूम और प्यारे रिश्ते ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. Videp Credit: Instagram- @mevoiceofindians.in   Read More ...

free visitor counters