सीकर में दिखी अनोखी बारात! लग्जरी कारें छोड़ीं, ऊंट-गाड़ियों के काफिले संग दूल्हा पहुंचा दुल्हन के द्वार, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Unique Wedding : राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. श्रीमाधोपुर तहसील के खुर्रमपुरा गांव के रहने वाले डॉ. कमलेश सैनी ने अपनी बारात को खास और यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. आधुनिक दौर की लग्जरी कारों और तड़क-भड़क से दूर रहकर वे ऊंट-गाड़ियों के काफिले के साथ दुल्हन के गांव लिसाड़िया पहुंचे. पारंपरिक राजस्थानी साफा और वेशभूषा में सजे दूल्हे और बारातियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया. गलियों से गुजरती इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोग घरों की छतों और बालकनियों पर उमड़ पड़े. डॉ. कमलेश सैनी का कहना है कि आज के दौर में लोग दिखावे में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि हमारी पारंपरिक संस्कृति में असली आनंद और अपनापन छिपा है. इस पहल के जरिए उन्होंने न केवल राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. इस अनोखी बारात ने बुजुर्गों की पुरानी यादें भी ताजा कर दीं.   Read More ...

free visitor counters