गर्मी में पशुओं का ‘कूलिंग फूड’ बना रंजका! दूध उत्पादन बढ़ाने में साबित हो रहा रामबाण, भरतपुर के किसान खुश

Image credit: Internet

Agriculture Tips: राजस्थान के भरतपुर जिले में किसान गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए रंजका हरे चारे की खेती कर रहे हैं, जो दूध उत्पादन बढ़ाने में बेहद कारगर साबित हो रहा है. यह चारा न केवल पशुओं के शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि उनकी सेहत भी बेहतर बनाता है. बढ़ते तापमान में जहां पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो जाती है, वहीं रंजका चारा उन्हें जरूरी पोषण और ठंडक प्रदान करता है. किसानों के अनुसार, इसकी खेती आसान है और कम लागत में अच्छा उत्पादन देती है. यही कारण है कि अब अधिक किसान इस चारे को अपनाने लगे हैं. इससे डेयरी व्यवसाय को भी मजबूती मिल रही है और किसानों की आय में इजाफा हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters