चाची को देख खुद को रोक नहीं पाए चाचा जी, लगा दिए ऐसे ठुमके कि लोग देखते रह गए!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक मजेदार और दिल खुश कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चाचाजी और चाची का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो किसी गांव का लगता है, जहां सड़क के बीचों-बीच चाचाजी अचानक मस्ती में डांस करने लगते हैं. उनका बेफिक्र और खुशमिजाज अंदाज देखते ही बनता है. जैसे ही कैमरा दूसरी ओर घूमता है, चाची कुछ महिलाओं के साथ खड़ी नजर आती हैं. चाचाजी को नाचते देख वह भी खुद को रोक नहीं पातीं और वहीं खड़े-खड़े डांस करने लगती हैं. दोनों के बीच बिना कुछ बोले ही शानदार तालमेल देखने को मिलता है, जो इस वीडियो को और खास बना देता है. चाचा जी पारंपरिक धोती-कुर्ता और पगड़ी में नजर आते हैं, जबकि चाची भी पूरी तरह देसी लुक में दिखाई देती हैं. उनका यह सादा लेकिन दिलचस्प डांस लोगों को खूब भा रहा है. आसपास मौजूद लोग भी रुककर इस नजारे का आनंद लेने लगते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट butterfly__mahi पर शेयर किया गया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं.   Read More ...

free visitor counters