LPG Gas Crisis: सिलेंडर नहीं मिल रहा? LPG सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट, जानिए पूरा मामला
LPG Gas Crisis:पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी सिलेंडर की देरी की खबरें आ रही हैं. लोगों को बुकिंग के बाद इंतजार करना पड़ रहा है. इसी बीच सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू कर दिया है. आमतौर पर ये कानून तभी लगाया जाता है, जब जरूरी चीजों की सप्लाई पर खतरा हो. सरकार का कहना है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है. लेकिन जमीनी हालात कुछ अलग इशारा कर रहे हैं. कुछ जगहों पर कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं. असल वजह पश्चिम एशिया का तनाव बताया जा रहा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगाता है. सप्लाई रूट प्रभावित होते हैं, तो असर तुरंत दिखता है. सरकार ने तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एलपीजी जहाजों को बंदरगाह पर प्राथमिकता दी जा रही है. लोगों से पीएनजी अपनाने की अपील भी की गई है. ताकि सिलेंडर पर दबाव कम हो सके. सरकार ने साफ कहा है- घबराएं नहीं. जरूरत के हिसाब से ही बुकिंग करें. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं. लेकिन चुनौती अभी भी बनी हुई है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail