आज का मौसम 1 अक्टूबर: 75KM की आंधी, ओले और बारिश; मानसून की विदाई से पहले IMD का 22 राज्यों में अलर्ट

Image credit: Internet

Aaj Ka Mausam 1 October: 1 अक्टूबर को मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम फिर बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्वोत्तर भारत में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. दक्षिण भारत में मानसून कमजोर होने के बावजूद तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रह सकती है. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.   Read More ...

free visitor counters