थकान, अनिद्रा, तनाव और डायबिटीज को एक साथ दूर करेगा यह हर्ब्स

Image credit: Internet

Ashwagandha health benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के दबाव और खराब खान-पान के कारण अक्सर थकान बनी रहती है. इससे मानसिक तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएं बेहद आम हो चुकी हैं. देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सिराज सिद्दीकी के अनुसार इन सभी परेशानियों से लड़ने में आयुर्वेद की प्राचीन जड़ी-बूटी अश्वगंधा एक अचूक हथियार है. अश्वगंधा एक बेहतरीन एडाप्टोजेन है, जो शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करके दिमाग को शांत करता है. इससे मानसिक थकान दूर होती है और नींद की क्वालिटी में सुधार आता है. तनाव दूर करने के साथ-साथ यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है. लंबे समय तक शुगर बढ़ने से नसों में होने वाले डैमेज को यह रोकता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके पैरों में होने वाली झुनझुनी, दर्द और सुन्नपन को दूर करता है और नसों को अंदर से मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद तत्व शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं.इसका कैसे यूज करें इसके लिए इस वीडियो को शुरू से आखिर तक देखें.   Read More ...

free visitor counters