अगले 5 दिन रहेंगे भारी... कहीं बाढ़ तो कहीं होगी झमाझम बारिश,जानें किन राज्यों पर मंडरा रहा है अलर्ट
Weather Update: एक तरफ मुंबई है, जहां लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं और लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बादल तो आते हैं, लेकिन कुछ मिनटों की फुहार के बाद उमस और गर्मी फिर से परेशान करने लगती है. दरअसल, मानसून का पहुंचना और अच्छी बारिश होना दो अलग-अलग बातें हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में मानसून तो पहुंच चुका है, लेकिन बारिश कराने वाला मजबूत सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है. यही वजह है कि बादल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो रही. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जुलाई तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में कई दौर की अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाओं और सक्रिय मानसूनी सिस्टम की वजह से लगातार भारी बारिश हो रही है. इसके चलते कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. Read More ...
Related posts
दुनिया का वो देश, जहां कानूनी तौर पर पत्नी को पीट सकता है पति, नहीं रोकती पुलिस!
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail